0 Meanings
Add Yours
Follow
Share
Q&A

AA Chal Ke Tujhe [Instrumental] Lyrics

आ चल के तुझे मैं ले के चलूं
इक ऐसे गगन के तले
जहाँ ग़म भी न हो आँसू भी न हो
बस प्यार ही प्यार पले
आ चल के तुझे मैं ले के चलूं
इक ऐसे गगन के तले
जहाँ ग़म भी न हो आँसू भी न हो
बस प्यार ही प्यार पले
इक ऐसे गगन के तले

सूरज की पहली किरण से आशा का सवेरा जागे
सूरज की पहली किरण से आशा का सवेरा जागे
चंदा की किरण से धुल कर घनघोर अंधेरा भागे
चंदा की किरण से धुल कर घनघोर अंधेरा भागे
कभी धूप खिले कभी छाँव मिले
लम्बी सी डगर न खले
जहाँ ग़म भी नो हो आँसू भी न हो
बस प्यार ही प्यार पले
इक ऐसे गगन के तले

जहाँ दूर नज़र दौड़ आए आज़ाद गगन लहराए
जहाँ रंग बिरंगे पंछी आशा का संदेसा लाएं
जहाँ रंग बिरंगे पंछी आशा का संदेसा लाएं
सपनो मे पली हँसती हो कली
जहाँ शाम सुहानी ढले
जहाँ ग़म भी न हो आँसू भी न हो
बस प्यार ही प्यार पले
इक ऐसे गगन के तले
0 Meanings

Add your song meanings, interpretations, facts, memories & more to the community.

Add your thoughts...
Questions and Answers

Ask specific questions and get answers to unlock more indepth meanings & facts.

Ask a question...